मच्छरों की रोकथाम हेतु हटा एवं हिण्डोरिया ब्लॉक के विभिन्न स्थानों में लार्वाभक्षी गम्बूसिया मछली का किया गया संचयन


 दमोह - मलेरिया विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार डेंगू/चिकिनगुनिया एवं मलेरिया बीमारी की रोकथाम हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में हटा ब्लॉक के हटा शहरी क्षेत्र ऑगनबाड़ी के सामने, नवोदय वार्ड, शासकीय महा.विद्यालय के पास, चण्डीजी वार्ड, गौरीशंकर वार्ड, माता घाट एवं ग्रामीण क्षेत्र प्रेमपुरा, बोरीकला, माता घाट विताकला, रनेह, हिनौता, सकोर, विनती के विभिन्न स्थानों के स्थाई एवं अस्थाई जलस्त्रोतों में लार्वाभक्षी गम्बूसिया मछली का संचयन किया गया है।

            इसी प्रकार हिण्डोरिया ब्लॉक के शहरी क्षेत्र वार्ड क्रमांक-03, 09 एवं 13 में एवं ग्रामीण क्षेत्र समन्ना, भदौली, करैयाहजारी, कादीपुर, गुंजी, बॉदकपुर, केवलारी, रंजरा, अभाना, हथनी, टोरी, ग्वारी, मारूताल, भूरी के विभिन्न स्थानों के स्थाई एवं अस्थाई जलस्त्रोतों में लार्वाभक्षी गम्बूसिया मछली का संचयन किया गया है।



Post a Comment

और नया पुराने