लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा भाजयुमो आयोजित किए जाएंगे नवमतदाता सम्मेलन
युवा मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा मंडल सशक्तिकरण अभियान - भरत यादव
दमोह - भाजपा जिला कार्यालय दमोह में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए बैठक में प्रदेश से युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभेन्द्र सिंह गौर, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभम चौधरी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारत यादव ने संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा, वहीं मंडलों में विस्तारको की नियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दो नवमतदाता सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजयुमो मंडल स्तर पर सशक्तिकरण अभियान चलाएगा। नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी देश एवं प्रदेश सरकार उपलब्धियां पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ युवा मोर्चा दमोह के जिला पदाधिकारी दमोह जिले के 22 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के समस्त नगर पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
एक टिप्पणी भेजें