भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में से सिर्फ दमोह

 

जिले के लिए सर्वे के लिए चुना कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने दी विस्तार से जानकारियां


       दमोह -         कलेक्टर मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की गठित टीम के साथ कलेक्टर चैम्बर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य बदलते दमोह पर सर्वे करना हैं। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व चीफ सेकेट्री मणीपुर के के सेठी ने बताया सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के जिलों में से दमोह जिले को सर्वे हेतु भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ने चुना हैं। यह दमोह के लिए गर्व की बात होगी। बदलते दमोह की तस्वीर को सबके सामने लाया जायेगा। पुराना दमोह और आज का दमोह में क्या-क्या विकास हुआ हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

            कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया यहां पर हर घर जल से जिले में बहुत बदलाव आये हैंजिससे लोगों के लिए नया जीवन मिला हैं। मेडीकल कॉलेज का काम चल रहा हैं जिससे स्वास्थ्य सबंधी बदलाव देखने को मिलेगें। साथ ही नौरादेही अभ्यारण भारत का सबसे बड़ा अभ्यारण प्रस्तावित हैंजिसमें अब तक की प्रगति से कलेक्टर ने अवगत कराया।



            इस मौके पर उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी मध्यप्रदेश नरेन्द्र प्रसादसचिव एवं पूर्व सचिव मध्यप्रदेश डी पी तिवारी और सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने