मुख्य समारोह 9 मार्च से
7 से 12 मार्च तक होगा मेले का आयोजन
आयोजन के संबंध में नोहटा में अहम् बैठक संपन्न
दमोह - नोहटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में नोहलेश्वर महादेव पर्व को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में 9 से 11 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेड़ा बृजेश सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ रंग कर्मी राजीव अयाची तथा लालू यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह समारोह प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन संपन्न होगा, इस दौरान बताया गया 7 से 12 मार्च 2024 तक मेले का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्रीय लोक संस्कृति के कार्यक्रम के अलावा बुंदेलखंड से जुड़ी अनेक संस्कृति एवं विधाओं को मंच से प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में जबेरा तहसीलदार विवेक व्यास, नायब तहसीलदार संतोष साहू, चंद्रशेखर शिल्पी, तेंदूखेड़ा कॉलेज के प्राचार्य सुभाष अग्रवाल और जबेरा की प्राचार्य डॉ. रितु श्रीवास्तव, श्रीवास्तव और जनपद पंचायत इंस्पेक्टर निरपत सिंह, राज्यमंत्री लोधी के निज सचिव ओम प्रकाश महोबिया, दिनेश प्यासी के साथ प्राचार्य हाई स्कूल लक्ष्मी सूर्यवंशी की उपस्थिति रही। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुझाव दिए गए, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज्यमंत्री लोधी के प्रतिनिधि के रूप में सत्येंद्र सिंह ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग हेतु अपील की। बैठक का सफल संचालन संस्कृति कर्मी डॉक्टर आलोक सोनवलकर ने किया।
एसडीएम ने बताया मेला 07 से 12 मार्च तक चलेगा
आयोजन के संबंध में एसडीएम ब्रजेश सिंह ने बताया यह आयोजन 7 से 12 मार्च तक चलने की जानकारी है। उन्होंने बताया आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। एसडीएम श्री सिंह ने बताया विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जा रहे है, इसमें स्वास्थ्य, आजीविका मिशन, महिला बाल विकास सहित अन्य विभाग शामिल हैं। उन्होंने बताया आयोजन के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक कर हर बिन्दु पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस आयोजन को सफल बनाने सभी ने अपनी सक्रिय भागीदारी अदा करने बात कही है। उन्होंने बताया नोहलेश्वर महोत्सव के उपलक्ष में नोहलेश्वर मंदिर प्रांगण कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण तथा रूकूल में समस्त ड्यूटी स्टॉफ के साथ बेसिक चर्चा की गई।
एक टिप्पणी भेजें