पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया को दी गई विदाई


पन्ना टाइगर रिजर्व के उप संचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया को दी गई विदाई

दमोह -  पन्ना टाइगर रिजर्व से स्थानांतरित हुए उप संचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया को क्षेत्र संचालक कार्यालय पन्ना में क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व अंजना सुचिता तिर्की, वन संरक्षक छतरपुर वृत संजीव झा, वनमंडल अधिकारी उत्तर पन्ना गर्वित गंगवार, वनमण्डल अधिकारी दक्षिण पन्ना पुनीत सोनकर की उपस्थिति में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में विदाई दी गई। स्टाफ ने उप संचालक श्री भदौरिया को पुष्प गुच्छ से स्वागत कर आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए, नई पदस्थापना की बधाई दी। वन परिवार पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा भेट के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित विदाई दी गई ।


            कार्यक्रम में अधीक्षक केन गड़ियाल अभ्यारण राजवेंद्र मिश्रा, सहायक संचालक मडला देवेंद्र कुमार अहिरवार, दिनेश गौर, राहुल पुरोहित, अरविंद केन और उप वनमण्डल अधिकारी विश्रामगंज एवं समस्त वन अमला उपस्थित रहा।

Post a Comment

और नया पुराने