04 करोड़ से अधिक राशि के निर्माण कार्यो का होगा भूमि पूजन

 04 करोड़ से अधिक राशि के निर्माण कार्यो का पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल करेंगे भूमिपूजन

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटैल होंगे शामिल


दमोह - जिले के ग्राम कुण्डलपुर में 04 करोड़ 23 लाख की लागत से रूकमणि माता परिसर निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज 1 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजे प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल करेंगे।

            कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया, हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल, मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत दमोह श्री शिवचरण पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

            जनपद पंचायत पटेरा अध्यक्ष श्रीमती मल्लांबाई, नगर परिषद पटेरा अध्यक्ष श्रीमती कमलारानी अहिरवार, जनपद पंचायत पटेरा उपाध्यक्ष राजेश पटेल, ग्राम पंचायत कुंडलपुर सरपंच श्री परसोत्तम कुशवाहा ने आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Post a Comment

और नया पुराने