राजस्व महाअभियान में दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही संपादित करें - कलेक्टर मयंक अग्रवाल

कलेक्टर मयंक अग्रवाल 


 दमोह - कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजस्व महाअभियान की समीक्षा की। दमोह जिला की प्रगति अपेक्षानुसार न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा सर्वसबंधित अधिकारी दिये गये निर्देशानुसार कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा राजस्व महाअभियान हेतु अनु विभागीय अधिकारी राजस्व को अनुभाग वार नोडल अधिकारी बनाया गया हैं, जो समय सारणी अनुसार समस्त पटवारियों एवं राजस्व अधिकारियों से समय सीमा में कार्यवाही करवाएगे एवं की गयी कार्यवाही की जानकारी प्रतिदिन अनुसार गूगल शीट में दर्ज करवाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त महा-अभियान की समीक्षा आगामी आयोजित टीएल बैठक (समय सीमा ) में की जाएगी।


            कलेक्टर अग्रवाल ने बताया राजस्व महाअभियान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इंद्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक महा-अभियान का आयोजन 29 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।


            महा-अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों (RCMS) में लम्बित प्रकरणों (नामांतरण, बँटवारा, सीमाकंन, अभिलेख दुरुस्ती इत्यादि) का समय सीमा में निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को RCMS पर दर्ज कराना, नक़्शे पर तरमीम, PMKISAAN का सेचुरेशन एवं समग्र का आधार से e-KYC और खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना है।


            उक्त महा-अभियान में विभिन्न गतिविधियाँ सम्पादित की जायेगी। इनमें राजस्व रिकॉर्ड का वाचन, समग्र Ekyc –तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग, RCMS पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करना, RCMS पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करना, उत्तराधिकार नामांतरण, सीमांकन, नक्शे मे तरमीम गतिविधियां की जायेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم