जिले में 102 करोड़ से अधिक रुपए के विकास और निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण


जिले में 102 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का भूमि पूजन और लोकार्पण बदलेगी जिले की तस्वीर

दमोह - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 04 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी ने मध्यप्रदेश में 17000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया, इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जलापूर्ति, कोयला, पुल-पुलिया, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ ही दमोह जिले के विभिन्न स्थानों पर लाईव कार्यक्रम देखा व सुना गया।

            आज दमोह जिले में 102 करोड़ से अधिक रुपए के विकास और निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम को तेंदूखेड़ा, हटा के रजपुरा, पथरिया विधानसभा की पथरिया में और जिला स्तरीय कार्यक्रम दमोह में संपन्न हुआ। इन आयोजित कार्यक्रमों में सभी स्थानों पर लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।

            सरकारी सेवाओं की प्रदाय व्यवस्था में सुधार की दिशा में मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना बड़ा कदम है। इससे पूर्ण खसरा की बिक्री-खरीद का दाखिल खारिज शुरू से अंत तक कागज रहित और फेसलेस ऑनलाइन निपटान और राजस्व रिकॉर्ड में रिकॉर्ड सुधार होगा। यह परियोजना सभी जिलों में लागू की गई है। मप्र के लिए एक एकल राजस्व न्यायालय भी प्रदान करेगी। इसमें आवेदक को अंतिम आदेश की प्रमाणित प्रति भेजने के लिए ईमेल/व्हाट्सएप का भी उपयोग किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने