आचार्य विद्यासागर महाराज को दमोह कृषि उपज मंडी में विनयांली, पुष्पांजलि और दीपांजलि दी गई
दमोह - जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पूरे देश भर में पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है। पूरा देश उनको नमन कर रहा है। मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय पर दमोह कृषि उपज मंडी में जिला अनाज व्यापारी संघ एवं दाल मिल एसोसिएशन के द्वारा एक पुप्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एलइडी टीवी स्क्रीन के ऊपर आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, इसका उत्तर पर 108 दीप जलाकर आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
अनाज व्यापारी संघ एवं दाल मिल ऑयल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने कहा आचार्य विद्यासागर महाराज एक राष्ट्रीय संत थे, सभी वर्ग के लोग उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण करते थे, उन्होंने इस नश्वर देह को त्यागा एवं सीधे स्वर्ग पहुंचकर वहा से हम सभी पर आशीष की वर्षा कर रहे हैं।
कृषि उपज मंडी दमोह के सचिव मनोज चौकीकर एवं ऑयल मिल एसोसिएशन के सचिव मोती सचदेव ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आचार्य विद्यासागर महाराज के त्याग, तपस्या को याद किया। इस अवसर पर राकेश अग्रवाल, दिनेश जैन, जिनेंद्र जैन, राजेंद्र भिड़ा, नरेश जैन, सोनू जैन, चरण दास गुरु, बृजेश गुप्ता, दीपक जैन, रामेश्वर चौधरी सहित कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारी एवं किसानों की उपस्थिति रही।
إرسال تعليق