विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में आज 102 मरीजों का परीक्षण किया गया
दमोह - जिला चिकित्सालय परिसर में मरीज साक्षी लोधी उम्र 16 वर्ष निवासी खोजाखेड़ी ने आज श्रवण कैम्प का शुभारंभ किया कैम्प में दीप प्रज्जवलन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्सबेक एवम सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव द्वारा किया गया।
इस दौरान मरीज साक्षी लोधी के कान में सुनाई कम देने संबंधी समस्या को विशेषज्ञ डॉक्टर्स के द्वारा देखा गया।
कैम्प में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल शुक्ला ,डॉ सुधीर आर्य,डॉ उदय भास्कर रेड्डी एवम ऑडियोलॉजिस्ट संदीप पटेल द्वारा भी सेवाएं दी गई।
कैम्प में कुल लगभग 102 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें 21 लोगो को माइल्ड , 5 को मॉडरेट हियरिंग लॉस, 9 को गम्भीर हियरिंग लॉस तथा 5 लोगो के पर्दे में छेद होना पाया गया है।
सभी को हियरिंग ऐड यानी कान की मशीन प्रदान करने हेतु सामाजिक न्याय एवम दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पास भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा कान में इन्फेक्शन सम्बन्धी उपचार तत्काल प्रदान किया गया है।
यह कैम्प प्रातः 10 से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया।
إرسال تعليق