असलाना और बकेनी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारियां

कृषि ज्ञान प्रश्नोत्तरी हेतु प्रतियोगिता में कृषकों को किया गया सम्मानित

दमोह -  कलेक्टर मयंक अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत पथरिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत असलाना और बकेनी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक में ड्रोन पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नेनो उर्वरक, प्राकृतिक खेती, मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण विधि, ई कृषि यंत्र योजना और कृषि ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर उन्नत शील कृषकों को प्राकृतिक खेती करने हेतु साहित्य वितरण कर जीवामृत बनाना बताया गया।

            शिविर में कृषि ज्ञान प्रश्नोत्तरी हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए राजाराम पटेल, द्वितीय स्थान जितेन्द्र ठाकुर और तृतीय स्थान के लिए संतोष सिंह को कृषि विभाग द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Post a Comment

أحدث أقدم